Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय खेलों के प्रचार के लिए क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन
  • उत्तराखंड

राष्ट्रीय खेलों के प्रचार के लिए क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन

27/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून और जिला प्रशासन अल्मोड़ा के तत्वावधान में 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए जिला क्रीड़ा विभाग, अल्मोड़ा द्वारा क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। रेस का शुभारंभ तहसीलदार ज्योति नपच्याल ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह रेस सुबह 8:00 बजे चौघानपाटा से शुरू हुई, जिसमें बालक और बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने अपने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन के दौरान सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विशेष ध्यान रखा गया। जूनियर बालक वर्ग में मोहित सिंह बिष्ट ने प्रथम और भूमित बिष्ट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में रिया आर्या प्रथम और कशिश जोशी द्वितीय स्थान पर रहीं। ओपन बालक वर्ग में सूरज कार्की ने प्रथम और ललित चन्याल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, ओपन बालिका वर्ग में भावना अधिकारी ने प्रथम और भगवती बिष्ट ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अल्मोड़ा नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर अजय वर्मा ने विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अल्मोड़ा के लिए गौरवपूर्ण अवसर है। इससे जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 के बीच अल्मोड़ा सहित राज्य के विभिन्न जनपदों में किया जाएगा। प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित इस रेस में चार वर्गों के प्रथम दस विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: निर्धन वर्ग के युवाओं को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग, ऐसे करें आवेदन
Next: स्वतंत्र भारत के इतिहास में उत्तराखण्ड यू.सी.सी लागू करने वाला बना देश का पहला राज्य

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.