Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • एसएसपी अल्मोड़ा ने राष्ट्रीय खेलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
  • उत्तराखंड

एसएसपी अल्मोड़ा ने राष्ट्रीय खेलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

29/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। 31 जनवरी से 4 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाली 38वीं राष्ट्रीय खेलों की योगासन प्रतियोगिता के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने सुरक्षा में तैनात पुलिस, पीएसी और होमगार्ड जवानों को ब्रीफ किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने सभी जवानों को अनुशासन और सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने की हिदायत दी। प्रतियोगिता स्थल, प्रतिभागियों के होटलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों और अग्निशमन उपकरणों की जांच के आदेश दिए गए। जवानों को वॉकी-टॉकी से लैस रहने और प्रतिभागियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है। प्रतिभागियों के ठहरने के होटलों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को भी सक्रिय रहने और अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम समेत विभिन्न पुलिस अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह से नाबालिग फरार, पुलिस तलाश में जुटी
Next: एसएसजे विवि के छात्र का चीन में पीएचडी के लिए चयन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.