Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • सरकारी योजनाओं से ठगने वालों पर गैंगस्टर
  • हरिद्वार

सरकारी योजनाओं से ठगने वालों पर गैंगस्टर

AltnewsUttarakhand 12/04/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की। सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले एक गैंग लीडर सहित चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मैनवाल ने बताया गैंग लीडर कृष्णकांत निवासी नारसन खुर्द कोतवाली मंगलौर हाल निवासी ज्वालापुर हरिद्वार अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर फर्जी कार्यालय खोलकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करता है। गैंग के सदस्य समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली कन्या धन, वृद्धावस्था पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के देवबंद, नागल, सहारनपुर सदर बाजार, हरिद्वार के कोतवाली रानीपुर, कोतवाली गंगनहर, थाना बुग्गावाला आदि में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अधिकतर मामले धोखाधड़ी से संबंधित हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से मिला प्रतिनिधिमंडल
Next: दिल्ली से हरिद्वार लाया गया छह कुंतल नकली पनीर पकड़ा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.