Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पुरानी पेंशन बहाली को कर्मचा‌रियों ने निकाली रैली
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

पुरानी पेंशन बहाली को कर्मचा‌रियों ने निकाली रैली

AltnewsUttarakhand 16/04/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओएस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्रवान पर कर्मचा‌रियों ने रैली निकाली। इस दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली मांग पूरी करने की मांग सरकार से की। कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग को पूरी नहीं करती उनका आंदोलन जारी रहेगा। रविवार को पुरानी पेंशन राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले पौड़ी में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर काफी संख्या में कर्मचारियों ने हुंकार भरी। इस दौरान वे रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। इसके बाद रामलीला मैदान से कलक्ट्रेट, धारा रोड, बस अड्डा, माल रोड, एजेंसी चौक, अपर बाजार होते हुए रैली फिर से रामलीला मैदान में समाप्त हुई। इस दौरान कर्मचारियों को डीएम पौड़ी के माध्यम सीएम को भी ज्ञापन भेजा। एनएमओएस के ‌पौड़ी जनपद के अध्यक्ष सुजीत रावत ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह फिर पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो सरकार को आगे इसका ख‌ामियाजा भुगतना पड़ेगा। कहा कि एनएमओएस के बैनर तले अक्तूबर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियों में जुटने की जरूरत है। सचिव अनूप जदली ने कहा कि पुरानी पेंशन को भारत के पांच राज्यों में दोबारा से बहाल कर दी गई है। जिनमें झारखंड, राज्यस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल व पंजाब राज्य हैं। जबकि उत्तराखंड में अभी पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई। इसके अलावा कर्नाटक, बिहार, महाराष्ट्र आदि राज्यों में पेंशन बहाली किए जाने की व्यवस्था को लागू करने के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। मगर उत्तराखंड सरकार ने इस दशा में कोई उचित कदम नहीं उठाया। इससे कर्मचारियों में सरकार के रवैये के प्रति घोर आक्रोश है। चेताया कि जल्द पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी नहीं हुई, तो इसके बाद उग्र आंदोलन किया जाएगा। रैली में उत्तराखंड प्रभारी सोहन सिंह रावत, दीपक नेगी, मेहरबान सिंह, बलराज गुसाईं, मंगल नेगी, जगवीर रौथाण, राकेश रावत, सरोज नौटियाल, अनीता, अरविंद निराला, दीपक बहुगुणा, शंकरमणि कैंथोला, सौरव आर्य, अजय रावत, मनीष कुमार, रोमा भारद्वाज, रनीता प्रसाद विश्वकर्मा, हेमलता लिंगवाल, सरिता रावत, वंदना थपलियाल, मोनिका रावत आदि शामिल थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आप नेता और उनके पार्टनरों से चार करोड़ की धोखाधड़ी
Next: हर की पैड़ी क्षेत्र में नाम बदलकर दुकान चला रहे लोगों को पुलिस को सौंपा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.