Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेंशनर्स ने उठाई गोल्डन कार्ड की खामियां दूर करने की मांग
  • देहरादून

पेंशनर्स ने उठाई गोल्डन कार्ड की खामियां दूर करने की मांग

AltnewsUttarakhand 09/06/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक (प्रशासन) डा विनोद टोलिया और वित्त अधिकारी डीएस चौहान से मुलाकात कर गोल्डन कार्ड की समस्याओं को दूर करने की उठाई है।
प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सिंह कृषाली के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिन पेंशनरों के मासिक अंशदान में अधिक कटौती की गयी हैं, उक्त धनराशि प्राथमिकता पर वापस की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने आहरण – वितरण अधिकारी स्तर पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के पास भेजे जाने पर रोष व्यक्त करते हुए, ऐसे मामलों में कार्यवाई की मांग की गई। ऐसे प्रकरण ज्यादातर शिक्षा विभाग में देखने को मिल रहे हैं। कृषाली ने कहा कि यदि कोई पेंशनर अब फिर गोल्डन कार्ड में शामिल होना चाहता है तो उन्हें इसका मौका दिया जाए। साथ ही जो इस योजना में शामिल नहीं हैं, उनके लिए पूर्व की तरह चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाए। प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय संरक्षक आरएस परिहार, प्रदेश सचिव रमेंद्र सिंह पुण्ड़ीर, प्रवक्ता जबर सिंह पंवार, सरदार रोशन सिंह, आरएस विरोरिया, मोहन सिंह रावत, धर्म सिंह कृषाली उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एनएचएम कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से अस्पतालों में परेशानी
Next: सिंचाई नहर प्रदूषित होने से खराब हो गई फसल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.