Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सिंचाई नहर प्रदूषित होने से खराब हो गई फसल
  • देहरादून

सिंचाई नहर प्रदूषित होने से खराब हो गई फसल

AltnewsUttarakhand 10/06/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश। डोईवाला के कई क्षेत्रों में सिंचाई करने से किसानों की फसल खराब हो गई है। किसानों ने फसल खराब होने का कारण चीनी मिल से निकल रहे शीरे का सिंचाई नहर में मिलना बताया जा रहा है। उन्होंने मिल अधिकारियों को ज्ञापन सौंप मुआवजे की मांग की। शुक्रवार को डोईवाला के किसानों ने डोईवाला चीनी मिल के सक्षम अधिकारी प्रवीण कुमार पाण्डे को ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि खेतों में सिंचाई नहर के पानी में चीनी मिल से निकलने वाला शीरा पहुंच रहा है, जिससे सिंचाई का पानी प्रदूषित हो रहा है। कहा कि कुड़कवाला और हंसुवाला में बीते दिनों गन्ने के खेत में सिंचाई की गई, जिसके दो दिन बाद फसल काली पड़ गई। पड़ताल करने पर पता चला कि सिंचाई के पानी में सुगर मिल से निकलने वाला शीरा पहुंच रहा है, जिससे सारी फसल खराब हो गई। किसानों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाकर मुआवजा देने की मांग की। सक्षम अधिकारी ने मामले में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में पारमजीत सिंह, जगतार सिंह, नसीबुद्दीन, शहादत अली, बलबीर सिंह, याकूब अली, उमेद बोरा, कांग्रेस नेता गौरव चौधरी, गौरव मल्होत्रा, भारत भूषण कौशल, जितेंद्र कुमार, हरबंश सिंह आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पेंशनर्स ने उठाई गोल्डन कार्ड की खामियां दूर करने की मांग
Next: मुख्यमंत्री धामी व सरकार की छवि धूमिल करने के आरोप में पूर्व विधायक प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.