Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साइबर ठग के भेजे लिंक पर क्लिक कर 94 हजार गंवाए
  • देहरादून

साइबर ठग के भेजे लिंक पर क्लिक कर 94 हजार गंवाए

AltnewsUttarakhand 11/06/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। साइबर ठग ने खुद को ऑनलाइन पेमेंट एप का कर्मचारी बताकर व्यक्ति से 94 हजार रुपये ठग लिए। उसने पहले मोबाइल पर एक लिंक भेजा, जिसे क्लिक करते ही खाते से नकदी कट गई। पुलिस के अनुसार, कांता प्रसाद गैरोला ने तहरीर में बताया कि उसे एक अज्ञात नंबर से मोबाइल पर मैसेज प्राप्त हुआ था। जिसमें ऑनलाइन पेमेंट एप का खाता बंद होने की चेतावनी दी गई थी। मैसेज में बताया गया कि इसके लिए उन्हें पैन कार्ड की डीटेल अपडेट करनी होंगी। कुछ समय बाद उन्हें एक व्यक्ति ने कॉल की। उसने बताया कि वो पेमेंट एप का कर्मचारी है। उसने खाता चालू करने के लिए केवाईसी अपडेट करने के निर्देश दिए। गैरोला ने बताया कि जैसे ही उन्होंने लिंक क्लिक किया और पैनकार्ड की डीटेल डाली, खाते से 94,368 रुपये कट गए। इसके बाद उन्होंने संबंधित नंबर पर कॉल की तो नंबर बंद मिला। रायपुर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें इस प्रकार की साइबर ठगी लगातार बढ़ रही हैं। पढ़े लिखे लोग भी धोखे में आकर नकदी गंवा रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विवादित जमीन धोखे से बेचकर 1.90 करोड़ रुपये हड़पे
Next: पर्यावरण बचाने हेतु इकोलॉजिकल समिट कराने की जरूरत : डॉ अनिल जोशी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.