Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के सम्बन्ध में राज्यपाल ने की वायुसेना और नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों संग बैठक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के सम्बन्ध में राज्यपाल ने की वायुसेना और नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों संग बैठक

AltnewsUttarakhand 14/07/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में वायुसेना और नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के सम्बन्ध में चर्चा की। बैठक में वायुसेना के एयर मार्शल आर.जी.के. कपूर, एओसी मध्य वायु कमान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में राज्यपाल ने कहा कि पिथौरागढ़ का नैनी सैनी एयरपोर्ट सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यहाँ पर हवाई सेवाओं के सुचारु संचालित होने से पूरे कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही वाइब्रेंट विलेज को विकसित करना भारत सरकार तथा उत्तराखण्ड राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण मिशन है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ओम पर्वत, आदि कैलाश, माउण्ट कैलाश यात्रा आदि महत्वपूर्ण गतिविधियां है। इस दृष्टि से पिथौरागढ़ एयरपोर्ट महत्वपूर्ण है।
राज्यपाल ने कहा कि पर्यटन के अतिरिक्त सीमांत क्षेत्रों को अवस्थापना सुविधाओं से विकसित करना तथा सामरिक दृष्टि से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एयर फोर्स एवं उत्तराखण्ड सरकार के मध्य निरंतर विचार-विमर्श एवं समन्वय जरूरी है। बैठक में एयरफोर्स की ओर से आग्रह किया गया है कि पिथौरागढ़ एयरपोर्ट को एयरफोर्स के अधीन किए जाने हेतु जल्द से जल्द एनओसी की कार्यवाही की जाय ताकि इसके सुचारू संचालन हेतु एयरफोर्स और सरकार के मध्य एक एमओयू किया जा सके।
सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे द्वारा बताया गया कि इस सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा सहमति व्यक्त की गई है जिस पर कार्यवाही गतिमान है। इसके अलावा एयरफोर्स की ओर उत्तराखण्ड के सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों में जो हेलीपैड बने हैं उन्हें भी एयरफोर्स के उपयोग हेतु उच्चीकृत कराने का भी अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि इन्हें उच्चीकृत किए जाने से एयरफोर्स के अलावा सामान्य हैली सेवाओं को भी मदद मिलेगी।
वहीं अधिकारियों द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट को भी विस्तारित करते हुए उसमें एयरफोर्स के लिए एन्कलेव बनाए जाने का अनुरोध किया गया। सीईओ यूकाडा सी. रविशंकर ने बैठक में एयरफोर्स के अधिकारियों से कहा कि चिन्यालीसौड़ तथा गौचर में बनी एयरस्ट्रिप को एयरफोर्स उपयोग हेतु विचार कर सकती है। इस बैठक में विंग कमाण्डर अनुज चोपड़ा, एयर कमाण्डर ताहिर शेख उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरियर से एटीएम भेजने का झांसा देकर लगाया 73 हजार का चूना
Next: मरीजों की पीड़ा देख अल्ट्रासाउंड करने पहुंचे चोटिल रेडियोलॉजिस्ट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.