Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में रोजाना नौ पशुओं की लंपी से मौत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में रोजाना नौ पशुओं की लंपी से मौत

AltnewsUttarakhand 23/07/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। उत्तराखंड में लंपी वायरस से रोजाना औसतन नौ पशुओं की मौत हो रही है। दो महीने में अभी तक 387 पशु बीमारी से अपनी जांन गंवा चुके हैं। पशुपालन विभाग करीब 13.36 लाख पशुओं को इस दौरान वैक्सीन लगा चुका है। वर्ष 2022 के जैसे ही बरसात के दौरान इस साल भी लंपी वायरस ने प्रदेश में पैर पसार लिए हैं। इस साल पर्वतीय क्षेत्रों में इसका प्रकोप जारी है। पशुपालन विभाग के अनुसार इस साल अभी तक हुई पशुओं की मौतों में सबसे ज्यादा 127 मौतें चंपावत जिले में हुई हैं। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी, उत्तरकाशी सभी जिले इसकी चपेट में हैं। राहत की बात यह है कि देहरादून जिले में इससाल अभी तक एक भी केस सामने नहीं आया है। उधर, पशु चिकित्साधिकारी डा. कंचन पांगती ने बताया कि जिलों में वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है। इसके अलावा विभाग की ओर से पशुपालकों को दवा वितरित की जा रही हैं, साथ ही जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान और उसके बाद लंपी वायरस का संक्रमण फैलता है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मतदाता बनाने के लिए घर-घर सर्वे प्रारंभ
Next: मणिपुर मसले पर लोक सभा में हंगामा, कांग्रेस से सोनिया एवं चौधरी ने संभाला मोर्चा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.