Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • उच्च शिक्षा और संस्कृत शिक्षा विभाग को मिले 15 सहायक कुलसचिव
  • हरिद्वार

उच्च शिक्षा और संस्कृत शिक्षा विभाग को मिले 15 सहायक कुलसचिव

AltnewsUttarakhand 01/08/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक कुलसचिव परीक्षा-2022 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्याधीन विश्वविद्यालयों एवं संस्कृत शिक्षा विभाग में सहायक कुलसचिव के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली थी।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि सहायक कुलसचिव परीक्षा-2022 की मुख्य परीक्षा का परिणाम 30 जून 2023 को जारी कर दिया गया था। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 25 जुलाई को आयोजित कराए गए थे। सचिव ने बताया कि मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार परीक्षा के अंकों के योग से निर्मित मेरिट एवं वरीयता सूची के आधार पर श्रेष्ठता क्रम में अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत 13 और संस्कृत शिक्षा विभाग के अंतर्गत दो सहायक कुलसचिव के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करते हुए उनका रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सहायक कुलसचिव उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक कुलसचिव के रिक्त पदों पर प्रमोद बेंजवाल, रोहित जोशी और अभिषेक कुमार वाजपेई ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं संस्कृत शिक्षा विभाग के अंतर्गत संदीप प्रसाद और सुनील कुमार का चयन किया गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर, प्राप्तांक और कट ऑफ मार्क्स की सूची आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नकली दवा मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार
Next: युवक से मारपीट में चार लोगों पर केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.