Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • पूर्व प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या
  • हरिद्वार

पूर्व प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या

AltnewsUttarakhand 01/08/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में टिबड़ी में सीपीयू कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर मिले महिला के कंकाल की गुत्थी सुलझा ली गई है। सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत युवती की हत्या उसी के ही पूर्व प्रेमी ने प्रेम संबंध विच्छेद कर लेने के चलते की थी। सीआईयू, रानीपुर और सिडकुल पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने युवती की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 26 जुलाई को टिबड़ी क्षेत्र में सड़क से थोड़ा अंदर झाड़ियों में एक महिला का कंकाल मिला था। रानीपुर पुलिस ने कंकाल का डीएनए सैंपल सुरक्षित लिया था। रानीपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
सीआईयू को भी पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एसएसपी ने बताया कि इसी दौरान 30 जुलाई को रामप्रसाद पुत्र सलेखू हाल निवासी रावली महदूद निकट रविदास मंदिर ने अपनी बेटी रवीना के 11 जुलाई से लापता होने के संबंध में जानकारी दी। रानीपुर, सिडकुल एवं सीआईयू की संयुक्त टीम ने पड़ताल शुरू की तब मृतका के मोबाइल फोन नंबर की कॉल डिटेल को खंगाला गया।
सीडीआर के आधार पर एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत मृतका के पूर्व प्रेमी पुनीत पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी इब्राहिमपुर नारायण धामपुर बिजनौर हाल निवासी चौहान मार्किंट के समीप सिडकुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तब युवक ने कबूला ने उसी ने ही गला दबाकर पूर्व प्रेमिका की हत्या की थी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नाबालिग से दुष्कर्म में शादीशुदा युवक को 20 साल की कैद
Next: गुरुकुल के छात्रों की कार पलटी, एक की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.