Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • घर में घुसकर मारपीट करने पर मुकदमा
  • हरिद्वार

घर में घुसकर मारपीट करने पर मुकदमा

AltnewsUttarakhand 02/08/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार। मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक परिवार की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। पीड़ित महिला की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने नौ आरोपियों को नामजद करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र के दुर्गानगर की रहने वाली लीलावती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पुत्र की दोस्ती अलकनंदा गंगा घाट के पास दुकान चला रहे युवक अन्नू कश्यप से है। आरोप है कि रोजाना अन्नू उसके बेटे को बुलाकर अपने साथ अपनी दुकान पर ले जाता था, लेकिन दुकान के आसपास जरायम पेशे की गतिविधियां संचालित होती है। आरोप है कि यह जानकारी मिलने पर वह अपने बेटे को वापस ले आई। जिसके कुछ देर बाद अन्नू अपने समर्थकों के साथ उसके घर आ धमका और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसे एवं उसके परिवार के अन्य सदस्यों को बुरी तरह से पीटा गया। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर हमलावर गाली गलौज करते हुए हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अन्नू, तम्ना, वंशु, सुभाष, समीर, अमित गुप्ता, महादेव, राजु, सन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भूस्खलन की रोकथाम को जिओटेक्निकल, जियोफिजिकल, टोपोग्राफिकल जांच कराई जायेगी: महाराज
Next: अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक में नेत्र शिविर आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.