Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • पौड़ी परिसर में छात्रों ने किया प्रदर्शन
  • पौड़ी

पौड़ी परिसर में छात्रों ने किया प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 15/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर के छात्रों ने परीक्षा के दौरान कुछ छात्रों को गलत पेपर बांटने का आरोप लगाते हुए परिसर के प्रशासनिक भवन में तालेबंदी करते हुए जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित छात्रों ने परिसर निदेशक व परीक्षा नियंत्रक को पद से बर्खास्त करने की मांग उठाते हुए कुलपति को ज्ञापन भेजा। शुक्रवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर के छात्र अर्जुन गोदियाल ने कहा कि बीते दिनों उसने बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में एकाउंट का पेपर दिया था। कहा कि परीक्षा नियंत्रक व परिसर निदेशक ने उनके व साथ अन्य छात्रों के साथ भेदभाव करते हुए उन्हें रेगुलर की जगह बैक पेपर दे दिया और परीक्षा परिणाम में 3 व शून्य नंबर दिए गए। आरोप लगाया कि परिसर निदेशक व परीक्षा नियंत्रक के द्वारा पौड़ी परिसर में राजनीतिक रूप से भेदभाव किया जा रहा है। कहा कि हमारे परीक्षा परिणाम खराब करने में परीक्षा नियंत्रक व परिसर निदेशक की मिलीभगत है। वहीं, छात्रनेताओं ने परिसर में भाजपा की बैठकें होने व एक प्रोफेसर पर एबीवीपी का सदस्यता अभियान चलाने का आरोप भी लगाया। वहीं, परिसर निदेशक प्रो.प्रभाकर बड़ोनी ने कहा कि रेगुलर की जगह बैक पेपर देने के मामले में छात्रों की समस्या हल करने के लिए श्रीनगर विश्वविद्यालय प्रशासन से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। जल्द ही उनकी समस्या का हल कर लिया जाएगा। परिसर में भाजपा व एक प्रोफेसर द्वारा एबीवीपी का सदस्यता अभियान चलाने के मामले का संज्ञान नहीं है अभी तक इस मामले में कोई भी शिकायत नही मिली है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित नौटियाल, छात्रनेता मोहित सिंह, आशीष नेगी आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेवानिवृत्त अधिकारी के खाते से निकाले 2.11 लाख
Next: कहानी की झप्पी लघु कथा संग्रह का विमोचन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.