Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • कहानी की झप्पी लघु कथा संग्रह का विमोचन
  • पौड़ी

कहानी की झप्पी लघु कथा संग्रह का विमोचन

AltnewsUttarakhand 15/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

श्रीनगर गढ़वाल। हिमालयन साहित्य एवं कला परिषद् तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन श्रीनगर के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में पर साहित्यिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के चितेरे कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय गिरगांव की प्रधानाध्यापिका इंदु पंवार के लघु कथा संग्रह कहानी की झप्पी का विमोचन भी किया गया। गोला बाजार स्थित अजीम प्रेमजी फाउंडेशन कार्यालय में हिमालयन साहित्य एवं कला परिषद के अध्यक्ष एवं कवि नीरज नैथानी ने इंटरनेट, सोशल मीडिया, प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया, कम्प्यूटर, मोबाइल आदि आधुनिक माध्यमों में हिंदी के बढ़ रहे प्रयोग पर चर्चा की। गोष्ठी के द्वितीय सत्र में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की मीमांसा ने नई शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में विद्यालयी पाठ्यक्रमों में विभिन्न चरणों में राजभाषा हिंदी, तत्संबंधी प्रांत की मूल मातृ भाषा तथा तृतीय कोई अतिरिक्त अन्य भाषा के समायोजन को स्पष्ट किया। तृतीय सत्र में गढ़वाल विवि हिंदी विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. उमा मैठाणी ने उत्तराखंड के चितेरे कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल के साहित्यिक जीवन पर विस्तृत व्याख्यान दिया। मौके पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी, प्रो. आरपी थपलियाल, डा.प्रकाश चमोली, अजय चौधरी, शम्भू प्रसाद भट्ट, कवि जय कृष्ण पैन्यूली, इंदु पंवार, डा. प्रदीप अणथ्वाल, अजय सेमवाल, नवल किशोर, आरपी कपरवान, डा. राजेश कुमार जैन आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पौड़ी परिसर में छात्रों ने किया प्रदर्शन
Next: पुस्तकालय में मिल रही सुविधाओं व ई-रिसोर्सेस की जानकारी दी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.