Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • जौनपुर के किसानों को बांटा 3 करोड़ का ऋण
  • टिहरी

जौनपुर के किसानों को बांटा 3 करोड़ का ऋण

AltnewsUttarakhand 15/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी। ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ के ब्लॉक सभागार में दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान योजना के तहत क्षेत्र के काश्तकारों को ऋण वितरित किया गया। इस मौके पर दिल्ली में आयोजित जी-20 बैठक में प्रतिभाग कर लौटी शोभना देवी को शॉल भेंटकर सम्मानित भी किया गया। ब्लॉक सभागार थत्यूड़ में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान योजना का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार तथा जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सुभाष रमोला ने किया। मुख्य अतिथि विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि, भाजपा सरकार सहकारिता के क्षेत्र में किसानों के हित में कहीं लाभकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा पहली बार किसानों की आजीविका में सुधार के लिए बिना ब्याज पर किसानों को बकरी पालन, मुर्गी पालन, भैंस पालन व होमस्टे के द्वारा भी स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। डीसीबी अध्यक्ष सुभाष रमोला ने कहा कि, सहकारिता के माध्यम से पूरे टिहरी जिले में सबसे ज्यादा बिना ब्याज का ऋण जौनपुर ब्लॉक के किसानों को वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि, कृषकों की आय को दुगना करने के लिए भाजपा सरकार जमीन पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में क्षेत्र के 300 किसानों को 0% ब्याज पर 3 करोड़ का ऋण वितरित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सीता रावत,पूर्व जिपं उपाध्यक्ष मीरा सकलानी,भाजपा मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत,वीरेंद्र सिंह राणा जयपाल कैरवाण,सुनील थपलियाल,विनीता रावत,सोबत रावत,सचिव महाप्रबंधक सहकारिता संजय रावत,सुरेंद्र पाल,शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक शैलेंद्र जोशी,मयंक बन्धानी आदि लोग उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुस्तकालय में मिल रही सुविधाओं व ई-रिसोर्सेस की जानकारी दी
Next: आकाशीय बिजली गिरने से तीन मवेशियों की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया मां चंद्रवदनी का आशीर्वाद

AltnewsUttarakhand 05/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

तीर्थपुरोहित ने की बदरीनाथ धाम में आवास आवंटित किए जाने की मांग

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.