Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • ट्रक खाई में गिरने से चालक की मौके पर मौत
  • टिहरी

ट्रक खाई में गिरने से चालक की मौके पर मौत

AltnewsUttarakhand 15/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी। ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी में पास एक वलगर ट्रक (भार वाहन) के खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद खाई से चालक के शव को निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये ऋषिकेश भेज दिया।
बछेलीखाल चौकी प्रभारी रविंद्र डोभाल ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब चार बजे देवप्रयाग से करीब 22 किमी. आगे तोता घाटी में एक वलगर ट्रक अनियत्रिंत होकर करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। वाहन दुर्घटना की सूचना पर पुलिस और व्यासी एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, काफी मशक्कत के बाद सीमेंट नीचे दबे ट्रक चालक के शव को बाहर निकाला गया। मृतक चालक की पहचान शत्रुघन महतो (40)पुत्र राजेंद्र महतो निवासी वार्ड 2 पारस पिपरोंन मधुबनी बिहार के रूप में की गई है। बताया ट्रक में चालक अकेले ही सवार था, घटना की सूचना चालक के परिजनों को दी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में कोई भी नशीली वस्तु की बिक्री नहीं की जाए
Next: चिनूक केदारनाथ के लिए नहीं भर सका उड़ान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया मां चंद्रवदनी का आशीर्वाद

AltnewsUttarakhand 05/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

तीर्थपुरोहित ने की बदरीनाथ धाम में आवास आवंटित किए जाने की मांग

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.