Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जागड़ा पर्व के लिए चार विकासखंडों में स्कूलों में 18 सितंबर का अवकाश
  • उत्तरकाशी
  • देहरादून

जागड़ा पर्व के लिए चार विकासखंडों में स्कूलों में 18 सितंबर का अवकाश

AltnewsUttarakhand 15/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। हनोल स्थित महासू मंदिर एवं दसऊ स्थित चालदा महाराज मंदिर परिसर में जागड़ा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व को लेकर चार ब्लॉक के स्कूलों में 18 सितंबर का अवकाश घोषित कर दिया गया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश पर देहरादून और उत्तरकाशी के सीईओ ने आदेश जारी किए। महाराज ने कहा कि जौनसार बाबर के प्रमुख तीर्थ स्थल हनोल मंदिर में पूजा दर्शन को हर साल जागड़ा पर्व पर हजारों श्रद्धालु आते हैं। 18 सितंबर को हनोल मंदिर और 19 सितंबर को चालदा महाराज दसऊ में जागड़ा देवनायणी राजकीय मेला पर्व है। इस आयोजन को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून ने कालसी और चकराता ब्लॉक और सीईओ उत्तरकाशी ने पुरोला और मोरी ब्लॉक के कक्षा 1 से 12 तक सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। महाराज ने कहा है कि जल्दी ही हनोल स्थित महासू देवता मंदिर का मास्टर प्लान तैयार कर वहां का सुनियोजित विकास किया जाएगा। मास्टर प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी अहमदाबाद की डिजाइन एजेंसी आईएनएस को दी गई है। श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ की तर्ज पर हनोल स्थित महासू देवता मंदिर के विकास को प्रस्ताव तैयार किया गया था। इस पर कैबिनेट भी अपनी मुहर लगा चुकी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?
Next: अधिकारी वनभूमि हस्तांतरण संबंधी प्रकरण को अपने पास लंबित न रखें: जिलाधिकारी विनीत तोमर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.