Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चार धाम यात्रा में स्वास्थ्य सिस्टम होगा मजबूत: धन सिंह
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

चार धाम यात्रा में स्वास्थ्य सिस्टम होगा मजबूत: धन सिंह

AltnewsUttarakhand 15/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। चार धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को शुक्रवार को एमओयू हुआ। स्वास्थ्य विभाग और विश फाउण्डेशन के बीच समझौता पत्र पर साइन किए गए। एमओयू के तहत चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों को आधुनिक तकनीक और डिजिटल संसाधनों का उपयोग करते हुये स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यमुना कालोनी स्वास्थ्य मंत्री आवास पर एमओयू साइन हुआ। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के साथ ही उनके विस्तार को लेकर लगातार प्रयासरत है। ये एमओयू इसी कड़ी में किया गया है। इस अनुबंध के अनुसार नए मॉडलों का उपयोग करत हुए सुलभ प्राथमिक स्वास्थ्य प्रणाली विकसित की जाएगी। चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों और आस-पास के लोगों का नई तकनीक से इलाज किया जाएगा। चार धाम यात्रा में तैनात डॉक्टरों, पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टॉफ को आपात स्थिति से निपटने को ट्रेंड किया जाएगा। चार यात्रा काल के लिये सम्बंधित संस्था विभागीय अधिकारियों के साथ मिल कर विस्तृत रोड मैप तैयार करेगी। इसे अगली चार धाम यात्रा में लागू किया जाएगा। एमओयू पर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह और विश फाउण्डेशन के सीईओ पूर्व आईएएस डॉ राकेश कुमार ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर पूर्व आईएएस भास्कर खुल्बे, अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, डॉ. तुहिन कुमार तथा विश फाउण्डेशन के डॉ. विवेक यादव, मिल्टन नायक सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारियों को स्वच्छता की दिलाई शपथ
Next: राज्यपाल ने सुनी पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.