Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्यपाल ने सुनी पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याएं
  • देहरादून

राज्यपाल ने सुनी पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याएं

AltnewsUttarakhand 15/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याएं सुनी। राज्यपाल द्वारा राजभवन में पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान हेतु समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आज विभिन्न जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों से कुल 08 लोगों द्वारा अपनी-अपनी शिकायतें/समस्याएं राज्यपाल के सम्मुख रखीं। इस अवसर पर पूर्व सैनिक व उनके आश्रितों द्वारा पेंशन से संबंधित समस्याएं, उपनल में नियुक्ति से संबंधित, आर्थिक सहायता व अन्य समस्याएं राज्यपाल के सम्मुख रखी गयी। राज्यपाल ने सभी समस्याओं को गम्भीरता से सुना और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। राज्यपाल ने कहा कि सभी शिकायतों का नियमानुसार यथाशीघ्र निस्तारण किया जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि विषम परिस्थितियों में हमारे जवान पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, उसी तत्परता से हमें उनके परिवारजनों की देखभाल व सहायता करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने राजभवन में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान हेतु नियुक्त शिकायत निवारण अधिकारी को सभी समस्याओं को यथाशीघ्र संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करने के निर्देश दिये और कहा कि इसका फीडबैक भी अवश्य लिया जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चार धाम यात्रा में स्वास्थ्य सिस्टम होगा मजबूत: धन सिंह
Next: राशिफल 16 सितम्बर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.