Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मसूरी की डेढ़ शताब्दी पुरानी ऐतिहासिक धरोहर पलभर में खाक, होटलकर्मियों ने भागकर बचाई जान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

मसूरी की डेढ़ शताब्दी पुरानी ऐतिहासिक धरोहर पलभर में खाक, होटलकर्मियों ने भागकर बचाई जान

AltnewsUttarakhand 18/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

मसूरी (आरएनएस)। पहाड़ों की रानी के नाम से विख्यात पर्यटन नगरी मसूरी की तकरीबन डेढ़ शताब्दी पुरानी ऐतिहासिक धरोहर ‘द रिंक’ रविवार तडक़े हुए भीषण अग्निकांड में जलकर खाक हो गई। एक समय एशिया के सबसे बड़े वुडन फ्लोर वाले स्केटिंग रिंग के एक हिस्से में अब इसी नाम से होटल भी संचालित हो रहा था। आग होटल से ही आरंभ हुई और पूरे रिंग को उसने पलक झपकते ही अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आकर रिंक के नीचे सडक़ पर खड़ी दो कारें भी जलकर कबाड़ हो गई। मसूरी में कैमल बैक रोड पर सीडस रिंक ए हेरिटेज होटल में आग लगने से हडक़ंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाडिय़ां आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई हैं। आग लगने की वजह लोग शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि होटल में इन दिनों काम चल रहा था, इसलिए कमरे खाली थे। आपको बता दें कि मसूरी के कैमल बैक रोड पर सीडस रिंक ए हेरिटेज होटल में आग सुबह करीब चार बजे के आसपास लगी।
हादसे के वक्त सिर्फ कुछ होटल कर्मी ही मौजूद थे जिन्होंने भागकर जान बचाई। होटल में देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई।
आग पर काबू पाने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल की मदद ली जा रही है। होटल पूरी तरीके से जलकर राख हो चुका है और सडक़ किनारे का हिस्सा कभी भी गिर सकता है जिससे सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल काफी पुराना था, जिसमें अक्सर स्केटिंग की कई प्रतियोगिता आयोजित की जाती थी। वहीं, होटल में कुश्ती भी आयोजन की जाती थी जिसमें 70 के दशक में किंग कोंग और दारा सिंह के बीच में कुश्ती भी आयोजित हुई थी जिसे देखने के लिए मसूरी देहरादून और आसपास के लोग काफी संख्या में पहुंचते थे और इस कुश्ती को दारा सिंह ने जीता था।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राशिफल 18 सितम्बर
Next: योगी राज में मनचलों की खैर नहीं: लड़क़ी का दुपट्टा खींचकर उसे मौत के मुंह में धकेलने वालों को पुलिस ने मारी गोली

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.