Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लालपानी में लोगों पर केस करने पर भड़की कांग्रेस
  • देहरादून

लालपानी में लोगों पर केस करने पर भड़की कांग्रेस

AltnewsUttarakhand 20/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश। लालपानी में कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध करने पर क्षेत्रवासियों पर हुए मुकदमे को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन और सरकार की निंदा की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई को गलत ठहराया। मंगलवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की। उन्होंने कहा कि बीते रोज लालपानी बीट में नगर निगम ऋषिकेश के कूड़ा निस्तारण प्लांट की सुरक्षा दीवार के विरोध में आए लोगों पर पुलिस प्रशासन ने बलपूवर्क कार्रवाई की है। कई प्रदर्शनकारियों पर मुकदमे कर गिरफ्तार किया जा रहा है जो निंदनीय है। कहा कि जब पूर्व में स्थानीय जनता व अधिकारियों के बीच बैठक कर निर्णय ले लिया गया था कि इस कूड़ निस्तारण प्लांट को आबादी क्षेत्र से तीन किलोमीटर दूर रखा जाएगा। ऐसे में आबादी क्षेत्र के पास इस प्लांट को जबरन बनाने की क्या जरूरत है। अब लोगों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस इस आंदोलन में लोगों के साथ खड़ी होगी। कहा कि केंद्र से लेकर नगर निगम तक भाजपा की सरकार होने के बाद भी जनता की समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। यह सरकार की विफलता है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा राज में डेंगू सिटी बन गया देहरादून: हरीश रावत
Next: बेंगलुरु बायोलॉजिकल पार्क में फैला वायरस, तेंदुए के 7 शावकों की मौत से हड़कंप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.