Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सफेदपोश अपराधियों पर कसेंगे नकेल: एसएसपी
  • देहरादून

सफेदपोश अपराधियों पर कसेंगे नकेल: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 21/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। सफेदपोश अपराधियों पर जिला पुलिस शिकंजा कसेगी। जिले के नव नियुक्ति एसएसपी अजय सिंह ने चार्ज संभालते ही इस पर फोकस किया है। यह निर्देश उन्होंने गुरुवार रात जिला पुलिस की क्राइम मीटिंग में दिया। नशा तस्करी रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई और सतर्कता बरतने को कहा गया। पुलिस लाइन स्थित सभागार में उन्होंने पुलिस की क्राइम मीटिंग ली। इससे पहले सैनिक सम्मेलन हुआ। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। मौके पर बेहतर काम करने वाले 29 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद क्राइम मीटिंग लेते हुए कहा कि सफेदश पोश  लोग अपराध में बढ़ रहे हैं। खासकर धोखाधड़ी के मामले में। रकम लेकर इसके बाद पीड़ित को अपनी पहुंच का हवाला देकर डराते हैं। ऐसे अपराधियों की सूची उनकी अपराधिक शिकायतों के साथ तैयार कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्ट्रीट क्राइम जैसे मोबाइल, चेन, पर्स छीनने की घटनाओं में पुलिस ने धारा 356 के तहत दर्ज करती है। बाद में अधिकांश केसों में लूट की धारा बढाई जाती है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस तरह के केस शुरुआत में लूट की धारा 392 में दर्ज किए जाएं। आदतन अपराधियों की अधिक से अधिक हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। प्रत्येक थाने में रजिस्टर बनाया जाएगा जिसमें उनके फोटो और क्राइम की डिटेल रख समीक्षा की जाएगी। वहीं पीड़ित केंद्रीत पुलिस पर ध्यान देते हुए एसएसपी कार्यालय में फरियादियों का रजिस्टर बनाया गया है। जिसमें थानावार एसएसपी कार्यालय पहुंचने वाले पीड़ितों की समीक्षा होगी। जहां की शिकायत ज्यादा आएंगी, उनका स्पष्टीकरण लिया जाएगा। वहीं प्रत्येक थाने में शनिवार को नशे के प्रति जागरूकता को लगने वाली चौपाल को लेकर सीनियर अधिकारियों भी शामिल होंगे। क्राइम मीटिंग एसपी ट्रैफिक सर्वेश पंवार, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, एसपी सिटी सरिता डोबाल, एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, एएसपी पंकज गैरोला, सीओ अनिल जोशी, अभिनय चौधरी, नीरज समेवाल आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संस्कृत भाषा पर आधारित प्रतियोगिताएं 26 सितंबर से
Next: जल निगम में समय पर मिलेंगे वेतन समेत सभी लंबित भत्ते

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.