Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकार का ध्यान खींचने को सड़कों पर उतरेंगे प्रदेश भर के शिक्षक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सरकार का ध्यान खींचने को सड़कों पर उतरेंगे प्रदेश भर के शिक्षक

AltnewsUttarakhand 06/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  वर्षों से लंबित मांगों के लिए आठ अक्टूबर को प्रदेश भर से शिक्षक देहरादून में गरजेंगे। शिक्षकों की मांगों पर सरकार का ध्यान खींचने के लिए शिक्षक ढोल दमाऊं, मशकबीन, रणसिंघा बजाते हुए शहर में जागरण रैली निकालेंगे। राजकीय शिक्षक संघ का दावा है कि जागरण में प्रदेश भर से कम से कम दस हजार शिक्षक दून आएंगे। यह संख्या और बढ़ भी सकती है।हर जिले के लिए लक्ष्य भी तय किए गए हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान और प्रदेश महामंत्री रमेश चंद्र पैन्यूली के नेतृत्व में पूरी प्रांतीय कार्यकारिणी एक हफ्ते से रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। शुक्रवार को भी मंडल, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणियों के पदाधिकारियों से रैली की तैयारियों पर चर्चा का दौर जारी रहा। सभी पदाधिकारियों और शिक्षकों से फोन पर बातचीत करते हुए रैली की तैयारियों की जानकारी ली। हर ब्लॉक कार्यकारिणी अपने झंडे-बैनर के साथ रैली में शामिल होगी। चौहान ने बताया कि रैली सुबह 11.30 बजे से परेड मैदान से रवाना होगी। यहां से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड से दिलाराम चौक तक जाएगी। वहां से लौटकर रैली परेड ग्राउंड में पहुंचेगी। यहां सभा करते हुए आगे की रणनीति तय की जाएगी। पैन्यूली ने कहा कि संघ पिछले कई साल से सरकार के सामने अपनी समस्याओं को उठाता आ रहा है। वादों के अलावा कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। इसलिए इस बार आरपार की लड़ाई करने का निर्णय किया गया है। दूसरी तरफ, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह के निर्देश पर निदेशालय से लेकर सचिलवालय तक अफसर शिक्षकों की मांगों पर मंथन में जुटे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राशिफल 06 अक्टूबर
Next: जीआईसी हवालबाग को पांचवी बार मिला एटीएल स्कूल ऑफ द मंथ पुरस्कार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.