Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया
  • टिहरी

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया

AltnewsUttarakhand 07/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)। कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जनता की उपेक्षा की आरोप लगाया है। कहा सरकार जनता के मुद्दों पर कोई कार्य नहीं करना चाहती है, घर घर शराब पहुंचाकर युवाओं को नशे की ओर धकेलने का काम किया जा रहा है। शनिवार को नई टिहरी पहुंची कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के मुद्दों पर पूरी तरह हो चुकी फेल है। प्रदेश की जनता ने भाजपा को दो बार प्रचंड बहुमत दिया है,लेकिन सरकार जनता के मुद्दों पर कोई बात नहीं करना चाहती है। कहा एक वर्ष बाद भी अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय नहीं मिल पाया है, युवा रोजगार के लिये भटक रहे हैं, स्वास्थ्य सुविधाओं का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। भाजपा सरकार दोगली सरकार है, एक तरफ नशा मुक्ति के लिये जगह-जगह बड़े-बड़े होल्डिग लगाती है,वहीं दूसरी ओर नशे को बढ़ावा देने के घर घर शराब पहुंचाने का काम कर रही है, ताकि युवा रोजगार के साथ अपने हक की बात न कर सके। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा की गूंगी सरकार को जगाने के लिये कांग्रेस महिला नेत्रियों ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिये अपने सर के बाल तक मुंडवा दिये, लेकिन सरकार मामले में मौन साधे हुये है। सरकार के लोग केवल जनता को गुमराह करने का काम रहे हैं। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश के भविष्य को बचाने के लिये जन आंदोलन की जरुरत आ पड़ी है है, जिसे सभी को मिलकर लड़ना होगा। मौके पर कांग्रेस प्रदेश मंहामंत्री शिवानी थपलियाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत, सुमेरी बिष्ट, शांति प्रसाद भट्ट, सूरज राणा,साब सिंह सजवाण, विजय गुनसोला, कुलदीप पंवार, देवेन्द्र नौडियाल, सुमना रमोला, विक्रम पंवार, मुर्शरफ अली,मान सिंह रौतेला, मुर्तजा वेग आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 40 घंटे में नाबालिग बच्चों को पुलिस ने बरामद किया
Next: खराब मौसम के चलते केदारनाथ नहीं पहुंचे योगी आदित्यनाथ  

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया मां चंद्रवदनी का आशीर्वाद

AltnewsUttarakhand 05/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

तीर्थपुरोहित ने की बदरीनाथ धाम में आवास आवंटित किए जाने की मांग

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.