Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • रुद्रप्रयाग
  • यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने की केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना
  • रुद्रप्रयाग

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने की केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना

AltnewsUttarakhand 08/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मनोकामना पूरी हो गई है। सीएम योगी तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर थे। सीएम योगी का इस दौरान केदारनाथ और बदरीनाथ जाने की योजना थी, लेकिन खराब मौसम होने के कारण सीएम योगी का केदारनाथ का दौरा अचानक से रद्द हो गया था। जिसे वजह से उनकी केदारनाथ की मनोकामना अधूरी रह गई थी। हालांकि सीएम योगी बदरीनाथ गए और वहां दर्शन-पूजन किया। केदारनाथ न जाने से सीएम योगी की मनोकामना अधूरी रह गई थी, लेकिन उत्तराखंड दौरे के तीसरे दिन मौसम ठीक होने के बाद सीएम योगी हेलीकॉप्टर केदारनाथ पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना की। इस दौरान सीएम योगी के साथ यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और अन्य अधिकारी भी थे।
तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के आखिरी दिन रविवार को केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। लखनऊ में जारी एक सरकारी बयान में कहा गया है कि हजारों लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री का स्वागत किया। केदारनाथ हेलीपैड पर बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजयेंद्र एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। पुरोहित समुदाय ने पारंपरिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन किये और देश एवं प्रदेश की जनता के कल्याण की कामना की। बाद में, आदित्यनाथ ने कहा कि केदारनाथ आस्था के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता दोनों का आधार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विरासत के प्रति सम्मान की भावना नए भारत की नई आभा प्रस्तुत कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, केदारपुरी 2013 में आपदा की चपेट में आ गयी थी, लेकिन आज स्थानीय लोगों के विश्वास और प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प, प्रेरणा और मार्गदर्शन के कारण दोनों तीर्थस्थल, केदारनाथ और बद्रीनाथ नए भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं।  उन्होंने कहा, लाखों तीर्थयात्री यहां आ रहे हैं। यह हमारे लिए प्रेरणा की बात है। यह हमारा ध्यान एक नए भविष्य की ओर आकर्षित करता है।
आदित्यनाथ ने केदारनाथ में हो रहे कार्यों की समयबद्धता और गुणवत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि श्रद्धा का यह उमड़ता जनसैलाब नए भारत की नई तस्वीर प्रस्तुत करता है, जिसमें दूरदर्शिता है। मुख्यमंत्री ने कहा, इसमें पर्यटन शामिल है और भक्तों की आस्था का सम्मान है। ये सभी कारक मिलकर केदारनाथ के पुनर्निर्माण को बहुत प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद और प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम भी उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डेढ़ साल से पुलिस को चकमा दे रहा शातिर चोर गिरफ्तार
Next: पीआरडी जवानों ने समस्याएं हल करने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

घोलतीर बस दुर्घटना में लापता एक यात्री का शव मिला

AltnewsUttarakhand 02/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय

AltnewsUttarakhand 01/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.