Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शपथपत्र की बाध्यता हटाने पर मेयर का आभार जताया
  • देहरादून

शपथपत्र की बाध्यता हटाने पर मेयर का आभार जताया

AltnewsUttarakhand 12/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। मलिन बस्तियों का हाउस टैक्स जमा करने में शपथपत्र की बाध्यता समाप्त करने पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अशोक वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मेयर सुनील उनियाल गामा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मेयर को पुष्प गुच्छ भेंट कर आभार जताया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि नगर निगम ने मलिन बस्तियों से हाउस टैक्स लेना शुरू कर दिया है, लेकिन इसमें न्यायालय ना जाने का शपथ पत्र लिया जा रहा था, जो उचित नहीं था। उनके अनुरोध पर निगम ने यह बाध्यता हटा दी है, जो सराहनीय कदम है। उन्होंने जल्द से जल्द मलिन बस्तियों को मालिकाना हक देने का अनुरोध किया। इसके साथ ही कहा कि नगर निगम ने शहर की सड़कों के निर्माण के लिए करोड़ों के टेंडर किए हैं। सड़कों का काम जल्द से जल्द शुरू होना चाहिए। ताकि कॉलोनियों को लोगों को आवाजाही में परेशानी ना हो। इस मौके पर अनूप कपूर, श्याम सुंदर, दीप सिंह चौहान, विजय वर्धन डंडरियाल, जसपाल खंडूजा, ज्योति नरूला, राजेश पांथरी, एमके जोशी, राजू निरंकारी, अभिषेक वर्मा, राजेश आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसजे परिसर में छात्रों के गुटों में मारपीट
Next: प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित दिखे गुंजी गांव में दूर-दराज से पहुंचे लोग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.