Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 12 साल के बच्चे ने किया पड़ोस में रहने वाले तीसरी कक्षा के छात्र से कुकर्म, केस दर्ज  
  • देहरादून

12 साल के बच्चे ने किया पड़ोस में रहने वाले तीसरी कक्षा के छात्र से कुकर्म, केस दर्ज  

AltnewsUttarakhand 13/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। उत्तराखंड में एक 12 साल के बच्चे ने अपने पड़ोस में रहने वाले सात साल के बच्चे को मोबाइल पर पॉर्न वीडियो दिखाया। इसके बाद उसने मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक सेक्स किया। जानकारी के मुताबिक, यह जून की घटना है। पीड़ित के पिता ने बुधवार को इसकी शिकायत दर्ज कराई है। यह देहरादून के रायपुर इलाके की घटना है। पीड़ित बच्चा तीसरी क्लास में पढ़ता है। वहीं मासूम के साथ गंदा काम करने वाला बच्चा सातवीं क्लास का स्टूडेंट है।  टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों बच्चों का घर आस-पास ही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 12 साल का बच्चा उस समय मासूम के घर में गया जब वह अकेले था। इसके बाद उसने मोबाइल पर बच्चे को पॉर्न वीडियो दिखाया। गंदे वीडियो दिखाने के बाद उसने बच्चे के साथ अप्राकृतिक सेक्स किया। मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी बच्चा वहां से अपने घर चला गया। इसके साथ ही उसने बच्चे से कहा कि वो यह बात किसी को भी न बताए। इस घटना के अगले ही दिन पीड़ित बच्चे के घरवालों को इस बारे में पता चला। बच्चे के साथ दुष्कर्म की बात जानने के बाद भी दोनों में से किसी भी परिवार ने पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की।
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी बच्चे के परिवार वालों ने बच्चे को किसी रिश्तेदार के वहां दूसरे शहर में भेज दिया। दोनों परिवारों में समझौता हो गया। लेकिन कुछ दिनों पहले आरोपी बच्चा रिश्तेदार के वहां से वापस अपने घर लौट आया। इसके बाद पीड़ित बच्चे के परिवार वालों ने इसपर आपत्ति जताई और पुलिस से इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा की नाकामियां जनता तक पहुंचाएं कांग्रेसी: खंडूरी
Next: इजरायल-हमास युद्ध: ऑपरेशन अजय में फंसे भारतीय लौटे भारत, उत्तराखंड के भी हैं नागरिक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.