Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कार्यवृत्त जारी नहीं, धरना देंगे सिंचाई कर्मचारी
  • देहरादून

कार्यवृत्त जारी नहीं, धरना देंगे सिंचाई कर्मचारी

AltnewsUttarakhand 16/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  21 सूत्री मांगों को लेकर सिंचाई कर्मचारी मंगलवार को यमुना कालोनी स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय पर धरना देंगे। नौ अक्टूबर को सिंचाई सचिव हरिचंद सेमवाल के साथ हुई वार्ता का कार्यवृत्त अब तक जारी न होने से भी कर्मचारियों में रोष है। सिंचाई कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल और महामंत्री राकेश रावत ने कहा कि पिछले काफी समय से कर्मचारी अपनी मांगों को उठा रहे हैं। लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही है। कर्मचारियों ने सिंचाई सचिव को साफ कहा था कि कार्यवृत्त जल्द से जल्द जारी कर दिया जाए। इससे समय रहते उसका अध्ययन करने के बाद आंदोलन पर निर्णय जाता। लेकिन अब तक कार्यवृत्त जारी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि महासंघ के सभी घटक संघों के पदाधिकारियों को कल मंगलवार को यमुना कालोनी पहुंचने के निर्देश दे दिए गए हैं। नौटियाल ने कहा कि यदि आज देर रात तक भी कार्यवृत्त जारी होता है तो अब धरना स्थल पर ही उसका अध्ययन करने के बाद ही आंदोलन पर आगे निर्णय किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेश में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं के मुख्यमंत्री ने दिए सघन निरीक्षण के निर्देश
Next: दुबई एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने किया सीएम धामी का स्वागत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.