Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • मंगलौर में खेत पर काम कर रहे किसान से मारपीट
  • हरिद्वार

मंगलौर में खेत पर काम कर रहे किसान से मारपीट

AltnewsUttarakhand 08/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। बीती चार मई को मंगलौर के मुंडलाना में खेत पर काम कर रहे एक किसान के साथ कोतवाली के एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथी के साथ मिलकर मारपीट की। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ित द्वारा घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंडलाना निवासी सागर कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का एक व्यक्ति उससे रंजिश रखता है। बताया गया कि 4 मई की शाम को वह अपने खेत पर काम कर रहा था तभी वहां पर आरोपी अपने साथी के साथ पहुंचा। उसके साथ अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर लाठी डंडों के साथ उस पर हमला कर दिया गया। बाद में हिस्ट्रीशीटर ने तमंचा निकाल कर उसकी बट से मारा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर टोनू तथा उसके एक अन्य साथी निवासी ग्राम मुंडलाना के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जंगलों की आग बुझाने में आम लोगों का सहयोग जरूरी : भट्ट
Next: अभद्रता कर रहे युवक के खिलाफ कार्रवाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.