Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खनन सामग्री की ओवरलोडिंग में 13 डंपर सीज
  • देहरादून

खनन सामग्री की ओवरलोडिंग में 13 डंपर सीज

AltnewsUttarakhand 09/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  खनन सामग्री की ओवरलोडिंग को लेकर बुधवार देर रात सहसपुर और सेलाकुई पुलिस ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान खनन सामग्री की निर्धारित मात्रा से अधिक खनन और वाहन की बॉडी के बाहर तक ओवरलोडिंग करने वाले 13 डंपरों को पुलिस ने थाने में सीज कर दिया। बुधवार देर रात को पुलिस ने खनन के ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस को 13 डंपरों में खनन सामग्री की ओवरलोडिंग मिली। इनमें निर्धारित मात्रा से तीन से चार गुना अधिक सामग्री लोड पाई गई। यही नहीं खनन के डंपरों की बॉडी से भी ऊपर खनन सामग्री पाई गई। इस पर सेलाकुई पुलिस ने छह डंपर सीज कर दिए। इनमें पांच डंपर उत्तराखंड नंबर के और एक हरियाणा नंबर का शामिल रहा। जबकि सहसपुर पुलिस की ओर से पकड़े गए सात डंपरों में एक डंपर हरियाणा, एक हिमाचल और पांच डंपर उत्तराखंड नंबर के शामिल हैं। सभी डंपरों को सहसपुर थाने में सीज कर खड़ा किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एचआर मैनेजर को सरेराह रोककर पीटा
Next: सेलाकुई में आधा घंटा जाम में फंसे रहे वाहन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.