Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन मंत्री की नसीहत, सरकार के निर्देशों का पालन करें तीर्थयात्री
  • देहरादून

पर्यटन मंत्री की नसीहत, सरकार के निर्देशों का पालन करें तीर्थयात्री

AltnewsUttarakhand 10/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  चार धाम यात्रा को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नसीहत देते हुए कहा कि श्रद्धालु सरकार के निर्देशों का पालन करें। शुक्रवार को जारी एक बयान में महाराज बोले ने अफसरों को भी सख्त हिदायत देते हुए साफ किया कि अफसर अतिथि देवो भव: की परम्परा का विशेष ध्यान रखें। यात्रा तैयारियों को पुख्ता बनाए रखने पर जोर दें। श्रद्धालुओं को दर्शन को अधिक इंतजार न करना पड़े, इस पर विशेष ध्यान रखा जाए। महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्री अपना पंजीकरण करवाएं। मौसम की जानकारी और समय समय पर राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ही यात्रा करें। कहा कि पर्यटकों और यात्रियों को लम्बी कतारों से निजात दिलाने को टोकन और स्लॉट की व्यवस्था की जा रही है। कहा कि पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों एवं वाहनों की सुरक्षा और निगरानी को पर्यटक सुरक्षा प्रबन्धन प्रणाली का इंतजाम किया है। इसके तहत ऑन लाइन, ऑफ लाइन पंजीकरण की व्यवस्था है। चारधाम यात्रा को ऋषिकेश एवं हरिद्वार में ऑफ लाइन पंजीकरण के लिये भी काउन्टर्स उपलब्ध कराए गए हैं। चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री और पंजीकरण में लगे कर्मचारी, अधिकारी एक दूसरे का सहयोग करते हुए काम करें। चारधाम यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखते हुए यात्रा मार्ग पर बड़ी संख्या में स्थाई शौचालयों के साथ साथ अस्थाई शौचालयों की भी पर्याप्त व्यवस्था है। कहा कि चारधाम यात्रा के तहत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों की विशेष रूप से निगरानी रखने के प्रबन्ध किए गए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खाते में लगाए चेक की नगद निकल गई धनराशि
Next: केदारनाथ धाम में भीड़ मैनेजमेंट का प्लान पहले ही दिन फेल: माहरा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.