Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केदारनाथ धाम में भीड़ मैनेजमेंट का प्लान पहले ही दिन फेल: माहरा
  • देहरादून

केदारनाथ धाम में भीड़ मैनेजमेंट का प्लान पहले ही दिन फेल: माहरा

AltnewsUttarakhand 10/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  चार धाम यात्रा में भीड़ मैनेजमेंट प्लान को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि केदारनाथ में पहले ही दिन वीआईपी प्रोटोकॉल के नाम पर व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाई गईं। 25 मई तक खुद सरकार ने चारों धामों में वीआईपी के आने पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद खुद सरकार के तमाम वीआईपी पहले ही दर्शन करने को धाम में पहुंच गए। माहरा ने सवाल उठाया कि जब मुख्य सचिव ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए 25 मई तक श्री केदारनाथ धाम में वीवीआईपी एवं वीआईपी के दर्शन पर पूरी तरह रोक लगाई थी। इसके बाद भी इस नियम की पहले ही दिन अनदेखी की गई। ये भाजपा का दोहरा मापदंड है। एक नियम और कानून देश प्रदेश की आम जनता के लिए है। दूसरा भाजपा के नेताओं के खुद के लिए। इससे पहले भी भाजपा नेताओं ने शासन के नियमों को कई बार तोड़ा है। गृभ ग्रह में तस्वीरें खिंचवा कर भी पारम्परिक नियमों की धज्जियां भाजपा नेता उड़ा चुके हैं। ऐसा कर सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों की आस्था को भी गहरी ठेस पहुंचाई गई है। इससे साफ हो गया है कि भाजपा नेताओं को किसी धर्म में आस्था नहीं है। वे केवल राजनीतिक रोटियां सेंकने और दिखावा करने को ही धर्म का चोला ओड़ते हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पर्यटन मंत्री की नसीहत, सरकार के निर्देशों का पालन करें तीर्थयात्री
Next: शोरूम से जेवर चोरी की आरोपी पार्लर संचालिका गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.