Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खाते में लगाए चेक की नगद निकल गई धनराशि
  • देहरादून

खाते में लगाए चेक की नगद निकल गई धनराशि

AltnewsUttarakhand 10/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  एसबीआई कारगी ग्रांट शाखा के खाते में भुगतान के लिए ड्राप बाक्स में डाले गए चेक से नगद धनराशि निकल गई। पीड़ित का आरोप है बैंक कर्मचारियों की गड़बड़ी से ऐसा हुआ। मामले में पटेलनगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि सुनील दत्त अंथवाल निवासी मोनाल एंक्लेव, बंजारावाला ने तहरीर दी। बताया कि उन्हें राजेंद्र सिंह राणा ने 6.50 लाख रुपए का एक चेक दिया। इस चेक को उन्होंने भुगतान के लिए एसबीआई कारगी ग्रांट शाखा में बीते तीस अप्रैल को लगाया। इस दौरान बैंक कर्मी के कहने पर उन्होंने चेक पर खाते की जानकारी लिखकर ड्राप बॉक्स में डाल दिया। एक मई को पीड़ित ने जब बैलेंस चेक किया तो खाते में रकम नहीं आई। वह बैंक गए तो तो पता लगा कि किसी अन्य व्यक्ति ने उस चेक पर नगद भुगतान ले लिया है। यह सुनकर मानो पीड़ित के पांव तले से जमीन निकल गई। उन्होंने चेक देने वाले से बात की तो वह भी पीड़ित के समर्थन में आए। बैंक में संयुक्त शिकायत की। कोई समाधान नहीं किया गया तो पुलिस के पास पहुंचे। इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि चेक में हुई गड़बड़ी को लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्रीन कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, प्रदर्शन
Next: पर्यटन मंत्री की नसीहत, सरकार के निर्देशों का पालन करें तीर्थयात्री

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.