Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • गेहूं काट रही बुजुर्ग महिला से मारपीट
  • हरिद्वार

गेहूं काट रही बुजुर्ग महिला से मारपीट

AltnewsUttarakhand 12/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। गेहूं काट रही एक बुजुर्ग महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी। रविवार को बुजुर्ग की शिकायत पर रानीपुर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना क्षेत्र के गांव सलेमपुर की है। पुलिस को दी गई शिकायत में कमलेश निवासी बेहड़ा संदल सिंह जिला सहारनपुर यूपी ने बताया कि दोपहर के वक्त खेत में गेहूं काटने के लिए गई थी। आरोप है कि गांव के ही अनिल उर्फ मंजू, सुशील, सतीश उर्फ मुंगा खेत पर आ धमके और उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी।आरोप है कि उसे खेत से फसल न काटने के लिए डराया धमकाया गया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा। ए कहा। उसकी चीख पुकार सुनकर आस पास के खेत में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। को0तवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि आरोपी अनिल उर्फ मंजू, सूशील, सतीश उर्फ मुंगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हरिद्वार ट्रेवल्स एसोसिएशन ने चारधाम यात्रा के लिए प्रतिदिन मांगे सौ स्लॉट
Next: परिवार की गैरमौजूदगी में घर से जेवरात-नगदी उड़ाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.