Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • भेलकर्मी ने हाथ की नस काटकर देनी चाही जान
  • हरिद्वार

भेलकर्मी ने हाथ की नस काटकर देनी चाही जान

AltnewsUttarakhand 13/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  भेलकर्मी ने सोमवार को अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भेलकर्मी को भेल अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह दस बजे भेलकर्मी समयदीन पुत्र सिराजुद्दीन निवासी सेक्टर चार ने कोतवाली पहुंचकर सूचना दी कि उसके दोस्त आलोक शर्मा निवासी कमरा नंबर 386 सेक्टर तीन ने अपने हाथ की नस काट ली है। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल कुम्पाल सिंह तोमर मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां देखा कि भेलकर्मी ने अपने हाथ की नस काटी हुई थी। पुलिसकर्मी बेसुध भेलकर्मी को लेकर भेल अस्पताल पहुंचे, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि भेलकर्मी का अपने एक सहकर्मी से विवाद चला आ रहा है। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि भेलकर्मी की हालत खतरे से बाहर है। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उससे बातचीत की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड संस्कृत विवि में आदि गुरु शंकराचार्य शोधपीठ स्थापित
Next: केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा का बोर्ड परीक्षाफल रहा शत प्रतिशत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.