Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • सुपरवाइजर की फैक्ट्री कर्मियों ने की पिटाई
  • हरिद्वार

सुपरवाइजर की फैक्ट्री कर्मियों ने की पिटाई

AltnewsUttarakhand 14/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। सिडकुल में एक सुपरवाइजर की फैक्ट्री कर्मियों ने पिटाई कर दी। पिटाई से सुपरवाइजर के बेहोश होने पर आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सिडकुल पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद कर मारपीट, एससी-एसटी ऐक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में शैंकी कुमार निवासी इंद्रावली कल्याणपुर जिला सहारनपुर यूपी हाल निवासी हेत्तमपुर रोशनाबाद ने शिकायत देकर बताया कि वह रिप्रा कंपनी में सुपरवाइजर हैं। उसके साथ साथ हिमांशु और राहुल भी सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने दो महिला कर्मियों को उनके अधीन कार्य करने की बात कही, जिस संबंध में इनकार कर देने पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि ड्यूटी खत्म होने के बाद कंपनी से बाहर निकलते ही हिमांशु, राहुल ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे रोककर पिटाई शुरू कर दी। बताया कि पुलिस से शिकायत करने पर हत्या करने की धमकी दी गई और जातिसूचक शब्द कहते हुए उसे कंपनी के गेट पर फेंककर फरार हो गए। कार्यवाहक एसओ मनीषा नेगी ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेना के अफसरों ने छात्रों को वायु सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित
Next: मेला अस्पताल में नर्सिंग आफिसर को किया सम्मानित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.