Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • हरकी पैड़ी पर फड़ लगाने वाले दो गुटों में चले लाठी-डंडे
  • हरिद्वार

हरकी पैड़ी पर फड़ लगाने वाले दो गुटों में चले लाठी-डंडे

AltnewsUttarakhand 14/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।   हरकी पैड़ी क्षेत्र में फड़ लगाकर व्यापार करने वाले दो गुटों के बीच मंगलवार को लाठी डंडे चले। सरेराह हुई मारपीट में अफरा तफरी मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना मंगलवार दोपहर सीसीआर से सटे शिवपुल की है। किसी बात को लेकर फड़ लगा रहे दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। चंद मिनटों में कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे से उलझ गए। लाठी डंडों से लेकर लात घूसे चले। मारपीट से अफरा तफरी का माहौल बन गया। लाठी डंडे से हुए एक-दूसरे पर हमले में कई लोगों के सिर फट गए। दोनों पक्ष लड़ते हुए चौकी पहुंच गए। पुलिस के समझाने बुझाने पर भी दोनों पक्ष एक-दूसरे से उलझ गए। चौकी प्रभारी संजीव चौहान ने बताया कि सभी को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है। बताया कि योगेश शर्मा पुत्र प्रेम सागर निवासी गायत्री विहार शांतिकुंज, शिवा राणा पुत्र अभिराम राणा निवासी कनखल, विपिन कुमार पुत्र छेदीलाल निवासी मिसलपुर कनखल, गणेश शाह पुत्र सूचन शाह निवासी चंडीगढ़ श्यामपुर और हरिप्रसाद पुत्र कालू शाह निवासी चंडीगढ़ लक्कड़ बस्ती का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। बताया कि पुल पर लगी सभी फड़ हटाई जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डाकपत्थर बैराज की अपर स्ट्रीम में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन
Next: इमाम और नमाजियों पर हमला, 27 पर केस दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.