Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गैरसैंण में हाईकोर्ट की बैंच के समर्थन में उतरा उक्रांद
  • देहरादून

गैरसैंण में हाईकोर्ट की बैंच के समर्थन में उतरा उक्रांद

AltnewsUttarakhand 14/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  गैरसैंण में हाईकोर्ट की बैंच ले जाने की मांग का उत्तराखंड क्रांति दल ने भी समर्थन किया है। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने मंगलवार को कहा कि हाईकोर्ट की बैंच बना कर स्थाई राजधानी की दिशा में सरकार आगे बढ़े। आम जन की इस मुहिम का उक्रांद की ओर से भी पुरजोर समर्थन देने का ऐलान किया।  उक्रांद अध्यक्ष कठैत ने कहा कि गैरसैंण उत्तराखंड की अस्मिता का सवाल है। गैरसैंण उत्तराखंड के सम्मान का प्रश्न है। ऐसे में गैरसैंण समेत पूरे पहाड़ का विकास सुनिश्चित हुए बिना उत्तराखंड गठन का मूल प्रश्न कभी हल नहीं हो सकता। कहा कि गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाना ही होगा। जब तक गैरसैंण उत्तराखंड की स्थाई राजधानी के रूप में स्थापित हो, सरकार तब तक हाईकोर्ट की बैंच को वहां स्थापित करे। भराड़ीसैंण में बनाए गए विधानभवन का स्थाई बैंच के रूप में इस्तेमाल किया जाए। इस बीच गैरसैंण के आस पास ही हाईकोर्ट की बैंच के लिए भूमि चिन्हित कर निर्माण किया जाए। ताकि जब गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाया जाए, उस दौरान हाईकोर्ट की बैंच अपने नए भवन में स्थापित हो सके। कहा कि गैरसैंण एक ऐसा विषय है, जो पूरे राज्य को एकसूत्र में जोड़ता है। अस्कोट से आराकोट तक पूरा उत्तराखंड गैरसैंण के नाम पर एकजुट है। इसीलिए गैरसैंण की उपेक्षा को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। गैरसैंण का विकास सुनिश्चित कराने को हाईकोर्ट की बैंच को गैरसैंण में स्थापित करने को चलाए जाने वाली मुहिम को आगे बढ़ाया जाएगा।

आंदोलनकारी संगठनों ने भी गैरसैंण का किया समर्थन
उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच ने भी गैरसैंण में हाईकोर्ट की बैंच की स्थापना किए जाने का समर्थन किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि गैरसैंण का विकास सुनिश्चित कराने वाली हर मुहिम का समर्थन किया जाएगा। हाईकोर्ट की बैंच गैरसैंण में स्थापित होने से आस पास के पूरे क्षेत्र का विकास सुनिश्चित होगा। गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी। आधारभूत ढांचा मजबूत होगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चारधाम में अवैध रूप से संचालित हो रहे छह प्राईवेट वाहनों को किया सीज
Next: प्रवेश की आयु सीमा में छूट का शासनादेश भेदभावपूर्ण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.