Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रवेश की आयु सीमा में छूट का शासनादेश भेदभावपूर्ण
  • देहरादून

प्रवेश की आयु सीमा में छूट का शासनादेश भेदभावपूर्ण

AltnewsUttarakhand 14/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  प्राथमिक शिक्षक संघ ने कहा है कि कक्षा में कक्षा एक में प्रवेश के लिए आयु सीमा में छूट दिए जाने को लेकर जारी शासनादेश राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के साथ भेदभाव कर रहा है। इसका लाभ सिर्फ पब्लिक स्कूलों को मिलेगा। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय तदर्थ समिति के पदाधिकारी मनोज तिवारी ने कहा कि यदि आयु सीमा में शिथिलता प्रदान करते हुए इसे पूर्व की भांति पांच वर्ष नहीं किया गया तो प्रदेश के राजकीय प्राथमिक विद्यालयो में ताले लटकने की नौबत आ जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मांग का संज्ञान लेते हुए विभाग ने अब संशोधित शासनादेश तो जारी कर दिया है। परंतु इसमें आयु सीमा में छूट हेतु केवल नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में अध्यनरत बच्चों को ही दी गई है। तिवारी ने कहा कि इस आदेश से सीधे-सीधे प्राइवेट स्कूलों को ही लाभ मिलेगा। क्योंकि राजकीय विद्यालय में उक्त कक्षाएं संचालित नहीं होती हैं। इस आदेश में यदि आंगनवाड़ी, बाल वाटिका का उल्लेख होता तो प्रवेश की कमी से जूझ रहे राजकीय विद्यालय में भी छात्र नामांकन में अपेक्षित सुधार हो पाता।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गैरसैंण में हाईकोर्ट की बैंच के समर्थन में उतरा उक्रांद
Next: एसडीएम को ज्ञापन देकर वोटर लिस्ट से नाम न काटने की मांग की

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.