Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एसडीएम को ज्ञापन देकर वोटर लिस्ट से नाम न काटने की मांग की
  • देहरादून

एसडीएम को ज्ञापन देकर वोटर लिस्ट से नाम न काटने की मांग की

AltnewsUttarakhand 14/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मसूरी में एसडीएम को ज्ञापन देकर वोटर लिस्ट से नाम न काटने की मांग की है। उन्होंने मतदाताओं के नाम पर की गई आपत्तियों को खारिज करने की मांग की है। एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया कि निकाय मतदाता सूची को लेकर एक ही व्यक्ति ने कई आपत्तियां की हैं। कांग्रेस का आरोप है कि व्यक्ति विशेष की ओर से राजनीति से प्रेरित होकर आपत्तियां लगाई गई हैं। अगर इन आपत्तियों पर नाम काटे जाते हैं इसका सीधा लाभ विशेष प्रत्याशी को मिलेगा। मांग की गई है कि ऐसी राजनीति से प्रेरित आपत्तियों पर सुनवाई न की जाए और नामावली में दर्ज नामों को यथावत रखें। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति मसूरी में छह माह से अधिक समय से रह रहा है, उसका नाम इस नामावली में यथावत रखा जाना न्यायोचित है। पूर्व में भी इसी तरह की आपत्तियां दर्ज की गई थीं, लेकिन जब सुनवाई हुई तो आपत्ति करने वाले सुनवाई में पहुंचे ही नहीं। एसडीएम को ज्ञापन देने वालों में एजाज अहमद, महिमानंद, मेघ सिंह कंडारी, राजेश मल्ल, दिनेश सेमवाल, जय प्रकाश राणा मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रवेश की आयु सीमा में छूट का शासनादेश भेदभावपूर्ण
Next: चारधाम में 50 साल से अधिक उम्र के यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग पर फोकस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.