Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डाकपत्थर बैराज की अपर स्ट्रीम में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन
  • देहरादून

डाकपत्थर बैराज की अपर स्ट्रीम में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन

AltnewsUttarakhand 14/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।   शक्ति नहर में इन दिनों मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही डाकपत्थर बैराज के गेटों की मरम्मत भी जा रही है। इसके लिए झील के पानी को डायवर्ट कर दिया गया है। झील में पानी नहीं होने के चलते हर दिन जेसीबी मशीन से बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से यहां उप खनिज निकाला जा रहा है। हालांकि बैराज के समीप डाउन स्ट्रीम में अवैध खनन की शिकायत यूजेवीएनएल की ओर से तहसील प्रशासन से की गई है। शिकायत में साफ कहा गया है कि डाउन स्ट्रीम में बड़े पैमाने पर अवैध खनन होने से बैराज को खतरा पैदा हो गया है। लेकिन अब अपर स्ट्रीम में भी धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है। झील का पानी डायवर्ट किए जाने के बाद से ही हर दिन बड़ी मात्रा में उप खनिज अवैध तौर पर यमुना से निकाला जा रहा है। इससे सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। हैरानी की बात है कि यूजेवीएनएल समेत पुलिस और तहसील प्रशासन भी बड़े पैमाने पर हो रहे उप खनिज चुगान को लेकर मौन साधे हुए है। जबकि कुछ दिन पूर्व ही यूजेवीएनएल की ओर से बैराज के डाउन स्ट्रीम में हो रहे अवैध की शिकायत एसडीएम से की गई थी। इसमें स्पष्ट बताया गया था कि उप खनिज चुगान रोका नहीं गया तो बैराज को बड़ा खतरा पैदा हो जाएगा। अब अपर स्ट्रीम में हो रहे उप खनिज चुगान को लेकर यूजेवीएनएल मौन साधे हुए है।
बैराज की अपर स्ट्रीम में उप खनिज चुगान की अनुमति नहीं दी गई है। अगर उप खनिज चुगान किया जा रहा है तो इस पर रोक लगाने का मामला प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा। – विमल डबराल, जनसंपर्क अधिकारी यूजेवीएनएल

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गौलापार हल्द्वानी में ही स्थापित हो हाईकोर्ट की फुल बैंच : कोश्यारी
Next: हरकी पैड़ी पर फड़ लगाने वाले दो गुटों में चले लाठी-डंडे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.