Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • इमाम और नमाजियों पर हमला, 27 पर केस दर्ज
  • हरिद्वार

इमाम और नमाजियों पर हमला, 27 पर केस दर्ज

AltnewsUttarakhand 14/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  नमाज पढ़ने के दौरान कुछ लोगों ने सोमवार देर रात इमाम और नमाजियों पर हमला कर दिया। जिसमें कई लोगों को चोट लगी। पुलिस ने 27 के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उपनिरीक्षक अशोक सिरस्वाल को मामले को जांच सौंपी गई है। गंगनहर कोतवाली को गुलाब नगर निवासी दरगाह खादिम गुलाब शाह पीर के समीर अली शेख ने तहरीर देकर बताया कि वह मोहम्मद इजहार, जमीर अहमद, मोहम्मद मेहताब, नौशाद, समीर उर्फ तकी आदि के साथ सोमवार ईशा (रात) की नमाज पढ़ रहे थे। तभी कारी खालिद पक्ष के लोगों ने नमाजियों और इमाम साहब पर हमला कर दिया। जिसमें कई लोगों को चोट लगी। शोर शराबा होने पर काफी भीड़भाड़ मौके पर इकट्ठा हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की थी। इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया कि कारी खालिद निवासी भारत नगर रुड़की कोतवाली, जमील अहमद, शहनवाज, अली नवाब, कलीम निवासी गुलाब नगर, जान आलम, सुहैल निवासी रामपुर समेत बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद
दरगाह के पास मस्जिद भी है। जहां पर काफी समय से नमाज अदा की जा रही है। एक पक्ष के व्यक्ति ने बताया कि संपत्ति को लेकर काफी समय से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। पूर्व में उक्त संपत्ति पर दो कमरे बनाने को लेकर भी विवाद हो गया था। सालों से दोनों पक्षों में विवाद के बाद समझौते-होते रहे हैं। लेकिन विवाद का स्थाई समाधान आज तक नहीं हो पाया। तब दोनों पक्षों में दोबारा से संपत्ति को लेकर विवाद होने लगा है। दोनों पक्षों की ओर से अपने-अपने इमाम के पीछे नमाज पढ़ने पर भी विवाद है। ऐसे में पुलिस की जरा की ढील या लापरवाही बड़े खूनी संघर्ष की ओर न बढ़ जाए। इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया कि मामले में 107-116 सीआरपीसी की कार्रवाई की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हरकी पैड़ी पर फड़ लगाने वाले दो गुटों में चले लाठी-डंडे
Next: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किए बाबा केदार के दर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.