Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज
  • हरिद्वार

पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

AltnewsUttarakhand 15/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत के मामले में श्यामपुर थाना पुलिस ने बुधवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। श्यामपुर थाना इंचार्ज नितेश शर्मा ने बताया की रोहित निवासी मोहिनुद्दीनपुर थाना मंडावर जिला बिनजौर ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि छह मई को उसका भाई अमित हरिद्वार से नजीबाबाद बाइक से जा रहा था। रास्ते में चंडीदेवी उड़न खटोला के पास सामने से आ रही यूपी के अमरोहा डिपो की अनियंत्रित रोडवेज बस ने अमित की बाइक में सामने से टक्कर मार दी थी। मौके पर अमित गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला अस्पताल से अमित को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया था। 13 मई को एम्स में इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई। मामले में आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बुरांशखंडा व आसपास जल संकट गहराया
Next: ग्राम प्रधान सहित छह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.