Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चरस तस्करी में कार चालक गिरफ्तार
  • देहरादून

चरस तस्करी में कार चालक गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 17/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  महंगी कार से चरस की तस्करी कर रहे एक तस्कर को सहसपुर पुलिस ने गुरुवार देर रात जस्सोवाला पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार की डैसबोर्ड से 905 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने कार को सीज कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
सहसपुर थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि बनाने के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए टीम का गठन किया गया है। टीम गुरुवार रात को जस्सोवाला पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार को चैक किया गया तो कार के डैश बोर्ड से भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद हुई। कार चालक की पहचान अनिल कुमार, निवासी सपेरा बस्ती रिस्पना पुल के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस गुर्जर बस्ती चिड़ियापुर नजीबाबाद से लेकर आया था। जिसे जस्सोवाला में बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से 905 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिज्ञासा का दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल कैंप के लिए चयन
Next: चाय पिलाने के बहाने घर में बुलाकर हत्या का आरोप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.