Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरबर्टपुर में पंजीकरण काउंटर नहीं होने से यात्री परेशान
  • देहरादून

हरबर्टपुर में पंजीकरण काउंटर नहीं होने से यात्री परेशान

AltnewsUttarakhand 17/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  चारधाम यात्रा शुरू होने के एक सप्ताह बाद भी हरबर्टपुर बस अड्डे से अभी तक यात्रियों के पंजीकरण के लिए काउंटर नहीं खोला गया है। जबकि यात्रा शुरू होते ही यहां से पंजीकरण शुरू करने के दावे किए जाने लगे थे। हरिद्वार, ऋषिकेश में काउंटर बंद होने के कारण इन दिनों कई यात्री चारधाम यात्रा का पंजीकरण कराने के लिए हरबर्टपुर पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां से भी उन्हें बैरंग ही वापस जाना पड़ रहा है। चारधाम यात्रा का ऑनलाइन पंजीकरण कराने में कई यात्रियों को परेशानी हो रही है। ऐसे में यात्री पर्यटन के विभाग के काउंटर पर ऑफलाइन पंजीकरण के लिए उमड़ रहे हैं। पर्यटन विभाग की ओर से हरिद्वार और ऋषिकेश में खोले गए पंजीकरण काउंटरों पर भारी भीड़ उमड़ने के चलते हरबर्टपुर के नव निर्मित बस अड्डे पर भी पंजीकरण की व्यवस्था शुरू करने के दावे किए गए थे। इस बात का मौखिक प्रचार होने के कारण कई यात्री हरबर्टपुर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी कई यात्री पंजीकरण कराने पहुंचे। लेकिन पर्यटन विभाग की ओर से अभी तक यहां ऑफलाइन पंजीकरण की शुरुआत नहीं की गई है, जिसके चलते हरिद्वार, ऋषिकेश से पहुंचे यात्रियों को वापस लौटना पड़ा। हालांकि प्रशासन की ओर से कहा जा रहा है कि अभी यात्रियों का पंजीकरण अधिक होने के कारण ऑफलाइन पंजीकरण भी नहीं किया जा रहा है। लेकिन उन यात्रियों की परेशानी की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है जो पंजीकरण की आस में हरबर्टपुर पहुंच रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जंगल में आग लगाते एक पकड़ा, दूसरा फरार
Next: नई पीढ़ी को मौका नहीं दे रहे मोदी, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए उत्सुक: उद्धव ठाकरे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.