Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • पेड़ से लटकता मिला सड़ा गला युवक का शव
  • हरिद्वार

पेड़ से लटकता मिला सड़ा गला युवक का शव

AltnewsUttarakhand 20/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  भेल मध्यमार्ग पर फाउंड्री गेट से थोड़ी दूरी पर सोमवार को एक युवक का सड़ा गला शव लटकता हुआ मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आ सकेगी। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे फाउंड्री गेट के पास जंगल में पेड़ से एक शव लटका हुआ मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर सड़े गले शव को नीचे उतरवाया। बताया कि नायलॉन की रस्सी के फंदे से शव झूल रहा था। शरीर में कीड़े पड़ गए थे। करीब 26-30 वर्षीय मृतक के दाहिने हाथ में कलावा बंधा हुआ था। एक कलाई पर सौरभ नाम और बाएं हाथ की हथेली के पीछे ओम गुदा हुआ है। बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक ने आसमानी रंग की शर्ट और नीली पेंट पहनी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आ जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हाइकोर्ट शिफ्टिंग को बताया हिमालय राज्य की अवधारणा पर कुठाराघात
Next: स्कूल उत्सव में छात्रों ने मचाया धमाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.