Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दुकान में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

दुकान में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 20/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  ग्यारह अप्रैल को विवाद के चलते एक दुकान में आग लगाने के आरोपी को सहसपुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के दिन से ही फरार चल रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि 14 अप्रैल को राजकुमार निवासी ग्राम नया गांव सहसपुर ने तहरीर दी थी। शिकायत के मुताबिक 11 अप्रैल की रात को अनिल कुमार पुत्र बचन सिंह निवासी जमनीपुर और उसकी पत्नी भारती देवी, पुत्र देवांश ने उनकी दुकान में आग लगा दी। इससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। बताया कि तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। सोमवार को एक आरोपी अनिल कुमार पुत्र बचन सिंह निवासी जमनीपुर को मुखबिर की सूचना पर लांघा रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुनिकीरेती में एनआरआई गंगा में बहा
Next: चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए ई-स्वास्थ्य धाम एप की शुरूआत : सीएस राधा रतूड़ी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.