Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा प्रबंधन के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार :  गोदियाल
  • देहरादून

यात्रा प्रबंधन के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार :  गोदियाल

AltnewsUttarakhand 22/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार से चारधाम यात्रा प्रबंधन के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। गणेश गोदियाल ने बुधवार को जारी बयान में आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार ने यात्रा के शुभअवसर को कुप्रबंधन के चलते समस्या में बदल दिया है। गणेश गोदियाल ने कहा कि देश प्रदेशवासियों को चारधाम यात्रा का वर्षभर इंतजार रहता है। लेकिन इस बार सरकारी कुप्रबंधन के चलते यात्रा के पहले पखवाड़े में ही, यह शुभअवसर समस्या में बदल गया है। यमुनोत्री यात्रा रूट पर प्रशासन को धारा 144 लागू करनी पड़ रही है। इससे साफ है कि शासन प्रशासन को और कुछ नहीं सूझ रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा की मुश्किलों के बावजूद मुख्यमंत्री और पयर्टन मंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इधर, यात्रा कुप्रबंधन के चलते देशभर में उत्तराखंड की छवि खराब हो रही है। गोदियाल ने कहा कि खुद उन्हें कई लोगों ने फोन, जगह जगह फंसे होने की सूचना दी है, लोगों का रास्ते में कोई मदद नहीं मिल पा रही है। गोदियाल ने कहा कि यदि सरकार के पास यात्रा को पटरी पर लाने के लिए सक्षम लोग नहीं हैं तो सरकार तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाकर इसका समाधान निकाले। विपक्ष राज्य हित में इस काम में रचनात्मक सहयोग देने को तैयार है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्राफिक एरा के बीबीए व बीसीए को भी एआईसीटीई की मान्यता
Next: दून में डॉक्टरों की एसीआर-वेतन अटकाया, पीजी विवाद में फैसले का इंतजार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.