Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • गंगा घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं
  • हरिद्वार

गंगा घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं

AltnewsUttarakhand 23/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। गंगा घाटों पर आए दिन घट रही घटनाओं को देखते हुए सभी घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से संयुक्त रूप से की है। साथ ही महिलाओं के चेंजिंग रूम के पास राज्य पर्यटन पुलिस, सामान्य पुलिस की तैनाती की मांग भी की है। संजय चोपड़ा ने कहा कि हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए देश-दुनिया से आने वाले तीर्थ यात्रियों की बढ़ोतरी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिसके चलते गंगा घाटों पर उठाई गिरोह चोरी की घटनाएं को अंजाम दे रहे हैं। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सरकार की और से सीसीटीवी कैमरे से निगरानी और पर्यटन पुलिस, सामान्य पुलिस की तैनाती किया जाना न्याय संगत होगा। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला 2021 में मेला प्रशासन द्वारा मां गंगा के घाटों पर महिलाओं के लिए जो चेंजिंग रूम बनाए गए थे। वह सभी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जिससे गंगा स्नान कर रही महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संजय चोपड़ा ने कहा शीघ्र ही उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा गंगा के समस्त घाटों पर प्राथमिकता के आधार पर महिला चेंजिंग रूम बनाया जाना नितांत आवश्यक है। इस दौरान व्यापारी नेता राजेश खुराना, कुंवर सिंह मंडवाल, राधेश्याम रतूड़ी, सुंदरलाल राजपूत, राजेश दुआ, अवधेश कोटियाल, चंदन सिंह रावत, जय सिंह, पंडित मनीष शर्मा, पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बांग्लादेशी सांसद के कत्ल में महिला भी शामिल, मारकर टुकड़े-टुकड़े कर डाले; राज उगल रहे हत्यारे
Next: चैक बाउंस के आरोपी को 03 माह कारावास और जुर्माना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.