Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चार धाम यात्रा पर अनर्गल बयानबाजी कर प्रदेश की छवि न की जाए खराब
  • देहरादून

चार धाम यात्रा पर अनर्गल बयानबाजी कर प्रदेश की छवि न की जाए खराब

AltnewsUttarakhand 23/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं पर अनर्गल बयानबाजी करने वालों को बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने नसीहत दी है। गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि नकारात्मक बयानबाजी करने से बचा जाए। ऐसा कर प्रदेश की छवि को खराब न किया जाए। इस बार यात्रा में भीड़ बढ़ने से कुछ कठिनाई जरूर हुई, लेकिन सरकार के कुशल प्रबंधन से यात्रा व्यवस्थाएं सुचारु हो गईं।
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि चार धाम यात्रा की शुरुआत में क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से कुछ कठिनाइयां जरूर हुई थीं। सरकार के कुशल प्रबंधन से जल्द ही यात्रा व्यवस्था सुचारू हो गई। ऐसे में समय में नकारात्मक बयानबाजी न की जाए। बल्कि यात्रा व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने को अपने सुझाव प्रदेश सरकार को देने चाहिए। मौजूदा समय में यात्रा व्यवस्था को कुशलतापूर्वक संचालित करने को सभी विभाग, एजेंसियां तत्परता से जुटी हुई हैं। ऐसे में इन नकारात्मक बयानों से मनोबल टूटता है।
कहा कि श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में यात्रा बेहतर रूप से संचालित हो रही है। इस बार यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है। देश विदेश के श्रद्धालुओं का हमारे प्रदेश के धामों के प्रति भारी रुझान दिखाना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। कहा कि कोविड काल में चारधाम यात्रा पूरी तरीके से बाधित हो चुकी थी। प्रदेश की आर्थिकी की अहम धुरी माने जाने वाली चारधाम यात्रा के बाधित होने से प्रदेश में निराशा का वातावरण बन गया था। उसके बाद सीएम पुष्कर धामी के प्रयासों से ही चारधाम यात्रा पटरी पर आ पाई। वर्ष 2022 और 2023 में चारधाम यात्रा ने नए कीर्तिमान स्थापित किए। इन्हीं प्रयासों के बाद चार धाम यात्रा में इतनी भारी संख्या में श्रद्धालु अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रज्ञा जोशी चुनी गई एवलॉन मिस पर्सनेलिटी
Next: बैठक में एक हजार रुपये प्रति माह वेतन वृद्धि का सुझाव रखा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.